Big NewsDehradun News

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, प्रदेश मंत्री रीना गोयल पार्टी से निष्कासित

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को पार्टी ने सभी पदों से अनिश्चित काल के लिए निष्काषित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से उनका निष्कासन पत्र जारी किया गया है। विभिन्न माध्यमों से रीना ग़ोयल के खिलाफ मिली शिकायत एवं पार्टी की गरिमा के प्रतिकूल कार्यों की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत ही अनुशासित एवं सुचिता प्रधान संग़ठन है इसमें किसी प्रकार के अनुशासन हीनता को बर्दाश्त नही किया जा  सकता है।

बता दें कि पुलिभ कै आई एक मेल के बाद भाजपा नेत्री गोयल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने उनके दो बेटे समेत उन को गिरफ्तार किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें