Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड में बढ़ा आप का कुनबा, सैकड़ों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

लक्सर : प्रदेश में जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाना शुरु कर दिया है।

लकसर में आज सदस्यता अभियान में जंगपुरा (दिल्ली) विधायक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में लक्सर विधानसभा उम्मीदवार अमित चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
वहीं अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रवीण कुमार विधायक जंगपुरा (दिल्ली) ने बताया कि प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प चाहिए था जो कि अब उनको मिल चुका है यही वजह है कि प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम रही है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी से ही होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें