Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

बड़ी खबर : उत्तराखंड में भाजपा को फिर बड़ा झटका, दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

devbhoomi newsहल्द्वानी : एक तरफ भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुमत से सत्ता हासिल करने का दावा कर रही है तो वहीं इससे पहले भाजपा को एक के बाद एक करके कई झटके लग रहे हैं जो उनके दावों और मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहा है। एक के बाद एक करके पार्टी के नेताओं का इस्तीफा भाजपा के जीत के दावे को कमजोर करता दिख रहा है। हम ये ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से हल्द्वानी में मंगलवार को भाजपा के दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और दोनों ने जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। इससे भाजपा में हलचल मच गई है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी हल्द्वानी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिया था और उन्होंने मेयर समेत कई पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया था। महिला नेत्रियों ने भी पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज मंगलवार को फिर से दो नेताओं ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल समेत पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है।

एक के बाद एक करके नेताओं का इस्तीफा भाजपा के लिए झटके भरी खबर तो है ही साथ ही भाजपा की छवि को भी कहीं न कहीं ये खराब कर रही है जिससे विपक्षी पार्टियों को बल मिल रहा है। भाजपा में नेताओं के बीच अंसतोष साफ सामने आ रहा है जिससे विपक्षी पार्टियों को बैठे बिठाए भाजपा पर हमला करने का मुद्दा मिल रहा है।

devbhoomi newsdevbhoomi news

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें