Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रमुख समेत कइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Indian National Congress

देहरादून : एक तरफ भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सीएम प्रदेश भर के जिलों का दौरा कर रहे हैं तो वहीं इस बीच भाजपा को एक के बाद एक कर कई झटके लगे हैं। कई  भाजपा के नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे चुका है जिसकी वजह अंतर कलह बताई गई।

वहीं आज मंगलवार को भी भाजपा के लिए देहरादून से झटके भरी खबर है। जी हां बता दें कि खानपुर से बीजेपी के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी सहित उनके सहयोगियों ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सदस्यता पूर्व प्रमुख समेत कइयों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। वहीं इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया है।

आपको बता दें कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दें कि खानपुर से देहरादून भारी संख्या में पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी के समर्थक पहुंचे। कांग्रेस में जश्न का माहौल बन हुआ है। कांग्रेस में शामिल होने पर गणेश गोदियाल समेत हरीश रावत ने सभी को बधाई दी।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के कॉंग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर कांग्रेस पार्टी खरा उतरेगी और 2022 का चुनाव जीतेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें