Dehradun NewsHighlight

पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा ऐलान, देखिए क्या लिया बड़ा फैसला

harish rawat-congress-

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने आज बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि पूर्व सीएम ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश, कला संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही हरीश रावत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि वह चुनाव प्रचार में लता के सम्मान में गुलदस्ता और माला स्वीकार नही करेंगे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि स्वर कोकिला जिन्होंने अपने कंठ स्वर से करोड़ों-करोड़ों लोगों को वर्षों तक मुग्ध किया। “ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी” उनका अमर गीत है।

आज जब स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर नहीं रही हैं तो हर भारतवासी की आखों में आज पानी भर आया है दुनिया के अंदर न जाने ऐसे करोड़ों लोगों हैं जिन्होंने उनके कंठ स्वर को आनंदित होकर सुना है। उन सबकी आंखें इस समय नम हैं। आंखों में पानी भरा हुआ है, मैं भी बहुत दु:ख भरे शब्दों में उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा हूंँ। रॉवत ने कहा कि लता जी आप अमर रहे, आपके गीत, आपके कंठ स्वर अमर रहें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें