Big NewsUttarakhandUttarakhand Chamoli News

चमोली में हुआ बड़ा हादसा, चार लोगों की नदी में डूबने से मौत

chamoli hadsa

चमोली जिले में कल काला दिन रहा। एक तरफ वाहन के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत होने के साथ ही कई घायल लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि दूसरी एक अन्य घटना में चार लोगों के डूबने की खबर भी आ रही है।
चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर के मुताबिक देवाल में केल नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई है।

देवाल में केल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने चारों लोगों के शवों को पानी से बाहर निकाल दिया है। वही मौके पर थराली उपजिलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि कल दोपहर चमोली जिले के देवाल विकासखंड में चार लोग घर से नहाने के लिए केल नदी किनारे गए थे। कल से ही वो चारों लापता बताए जा रहे थे। लेकिन जैसे उन लोगों की नदी में डूबने की सूचना मिली तो स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें