Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : यहां हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

खटीमा: जिले के खटीमा में हादसा हो गया। यहां बिसौटा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो नवयुवकों की नानकमत्ता में ताज पैलेस होटल के सामने जेसीबी से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौ हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।

ऊधमसिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा के बिसौटा उलधन गॉव के दो नवयुवको की नानकमत्ता क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा सरकारी अस्पताल भेजा।

परिजनों ने बताया कि सुमित राणा पुत्र विक्रम राणा वर्ष 19 वर्ष दीपक राणा पुत्र राम किशन राणा 23 वर्ष जरूरी काम से सितारगंज जा रहे थे कि नानकमत्ता में ताज पैलेस होटल के सामने सामनेे से आ रही जेसीबी से मोटरसाइकिल टकरा गयी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामा भरकर खटीमा सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां डॉक्टरों द्वारा दोनो शवो का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें