HighlightNational

देश से बड़ी खबर : जानवरों में कोरोना की पुष्टि, 8 बब्बर शेर पॉजिटिव

भारत में कोरोना ने जानवरों पर भी कहर बरपाना शुरु कर दिया है। जी हां बता दें कि भारत में जानवरों में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चिड़ियाघर का है जहां 8 एशियाई शेरों में कोरोना वायरस की पुष्टि है. डॉक्टरों ने इन आठों शेरों को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटीन कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को बताया कि आरटी -पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं. इन्हें अलग रखा गया है. विशेषज्ञों ने बताया कि इन शेरों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं.

वेबसाइट WION के अनुसार सीसीएमबी के डायरेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि इसकी वजह उनतक कर्मचारियों के माद्यम से पहुंचने वाला मीट भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि कोरोना वायरस जानवरों में भी फैल रहा है. खतरे वाली बात ये है कि इंसानों से जानवरों तक ये वायरस फैल रहा. जोकि बेहद खतरनाक है. उन्होंने कहा कि ये कोरोना वायरस का कोई नया वेरियंट नहीं है, बल्कि इंसानों में मिल रहा सामान्य कोरोना वायरस ही है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें