Big NewsNational

भारत में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 3 लाख 76 हजार से ज्यादा केस, 3600 से ज्यादा की मौत

भारत में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए है। कोरोनावायरस के नए मामलों की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार 29 अप्रैल की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 3.8 लाख नए मामले सामने आए हैं। यानी 379257 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 3645 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हुई है। कोरोना मामलों और कोरोना से होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इससे पहले 28 अप्रैल को 360960 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, 3293 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई थी। साथ ही ये लगातार आठवां दिन है, जब एक दिन मे कोरोना के तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मिले।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें