National

भजन लाल शर्मा इस दिन लेंगे राजस्थान में सीएम पद की शपथ, जानें तारीख

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान से भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है। इसी के साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और स्पीकर की जिम्मेदारी वासुदेव देवनानी को दी गई है। वहीं अब भजन लाल शर्मा सीएम के पद की शपथ कब लेंगे इस तारीख का भी ऐलान हो गया है।

इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबकि भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर यानी की शुक्रवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेता भी पहुंच सकते हैं।

भरतपुर के रहने वाले हैं नए सीएम

भजन लाल शर्मा बीजेपी के काफी सक्रिय नेताओं में से एक माने जाते हैं। मूलरुप से भजन लाल शमा भरतपुर के रहने वाले हैं। ये काफी लंबे समय से संगठन में कार्यरत थे। राजस्थान में वो सांगानेर सीट से पहली बार विधायक बने है। इसी के साथ वो राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें