National

सांसद का बीजेपी पर बड़ा आरोप, आप छोड़ने के लिए केंद्र में केबिनेट मंत्री की कुर्सी देने का दिया ऑफर

आम आदमी पार्टी से सांसद भगवंत मान ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कैबिनेट मंत्री पद का ऑफिर दिया था. साथ ही उन्होंने पैसे का लालच देने का भी आरोप लगाया है. भगवंत मान ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है.

भगवंत मान ने कहा कि पार्टी के बहुत बड़े नेता का फोन आया था. हालांकि, वह बीजेपी नेता कौन था, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी.

भगवंत मान का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब आने वाले दिनों में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Back to top button