HighlightDehradun News
लोस चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पास है। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ली है।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें खटीमा ब्लॉक प्रमुख ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को ज्वाइन किया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कृष्ण बहुगुणा ने भी भाजपा का दामन थम लिया है। उनके साथ ही कई अन्य कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दूसरे दलों के नेताओं का पार्टी में शामिल कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा।