Chamolihighlight

भालू बने जान के दुश्मन, एक और महिला पर हमला

dehradun newsचमोली : चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के पोगठा गांव में भालू ने मंगलवार को  अचानक हमला कर एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती करा दिया गया है।

पोखरी ब्लॉक के पोगठा गांव निवासी दर्शन सिंह रावत की 32 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी अपने घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। इस दौरान यहां अचानक आये भालू ने सुषमा पर हमला कर दिया। भालू के हमले से उसके चेहरे, सिर और हाथों में चोटें लग गई। जिससे उसके शोर मचाने  पर आसपास लोगों के मौके पर पहुंचने और हल्ला मचाने से भालू मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से महिला का घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी और पूर्व प्रधान बलराम नेगी का कहना है कि आबादी क्षेत्र के इतने करीब भालू के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पीडित परिवार को उपचार के लिये मुआवजा देने और भालू को आबादी क्षेत्र से खदेडने की मांग उठाई है।

Back to top button