NationalSports

बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव

former captain sourav ganguly corona positive

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांगुली का कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव पाया गया है। बीसीसीआइ के बॉस सौरव गांगुली ने सोमवार को कोविड 19 का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम को मिली और वो रिपोर्ट पाजिटिव थी।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उस दौरान गांगुली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन इस बार गांगुली की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली काफी समय से अपने कोलकाता स्थित घर पर ही रह रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें