HighlightUttarkashi News

बड़कोट पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप, डीजीपी से शिकायत, एसओजी को सौंपी जांच

देहरादून : डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उत्तरकाशी, चमोली और पौडी गढवाल के विभिन्न शिकायती प्रकरण की समीक्षा की, जहां शिकायतकर्ता ने पुलिस द्वारा की गयी जांच/विवेचना से संतुष्ट नहीं थे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सम्बन्धित पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र जनपद प्रभारी उत्तरकाशी, चमोली, पौडी गढवाल, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी जांच अधिकारी/विवेचना अधिकारी और शिकायतकर्ता यथास्थान से मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान जनपद उत्तरकाशी के प्रकरण में महेश कुमार ने अपने भाई की हत्या के आरोपी पर थाना बडकोट, उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सही प्रकार से कार्यवाही ना करने के आरोप लगाए जाने सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस मुख्यालय प्रेषित किया गया था। डीजीपी ने  प्रकरण से सम्बन्धित जांच पत्रावली की समीक्षा एवं सभी उपस्थित जनों का पक्ष सुनने के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र को प्रकरण की जांच एसओजी टिहरी गढवाल से कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें