65 साल की हुई ‘बार्बी’, 100 करोड़ से ज्यादा बिकने वाली डॉल की जानें दिलचस्प कहानी
दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल आज 9 मार्च 2024 को पूरे 65 साल की हो गई है। साल 1959 में बार्बी डॉल ने डेब्यू किया था। न्यूयॉर्क के अमेरिकन टॉय फेयर में इसे पेश किया गया था। सुनहरे भूरे बालों वाली अडल्ट फीचर वाली यह बार्बी डॉल 11 इंच लंबी थी। आइये इस खास दिन में आपको बताते हैं बार्बी डॉल का रोचक सफर।
ऐसे आया बार्बी के बनने का आईडिया
कहा जाता है कि रूथ हैंडलर अक्सर अपनी बेटी को पेपर डॉल्स के साथ खेलते देखती थी। उन्होनें इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी बेटी हमेशा डॉल को एक यंग लड़की का किरदार देने की कोशिश करती थी। यहीं से रूथ को अपनी नई डॉल का आईडिया आया।
साल 1956 में रूथ अपने बच्चों साथ जब यूरोप की यात्रा पर गईं, तो उन्होंने एक दुकान पर बिल्ड लिली नाम की एक डॉल को देखा। यह ठीक वैसी ही थी, जैसी रूथ चाहती थीं। इसके बाद अपनी यात्रा से वापिस अमेरिका आकर रूथ ने डॉल को रिडिजाइन किया और इसे बार्बी नाम दे दिया।

पहली बार कब लॉन्च हुई बार्बी
बात दें, बार्बी डॉल को पहली बार 9 मार्च, 1959 को न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय खिलौने मेले में पेश किया गया। पहली डॉल को मैटल ने ब्लैक और व्हाइट कलर के जेब्रा स्ट्रिप वाले स्विमसूट में लॉन्च किया। उसका सिग्नेचर टॉपनॉट पोनीटेल रखा। इस डॉल को टीन-एज फैशन मॉडल के तौर पर प्रचारित किया गया। एक साल से भी कम में बार्बी की 3.5 लाख यूनिट्स बिक गई। इतना ही नहीं, ये यंग लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन गई। आज तक कई विवादों के बाद भी कंपनी अब तक 250 से ज्यादा अलग-अलग तरह की बार्बी डॉस रिलीज कर चुकी है। आज इसके प्रोडक्ट्स 50 से ज्यादा कैटेगरी में मार्केट में उपलब्ध हैं।

1959 में हुई इसके लॉन्च के बाद कंपनी अब तक दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा डॉल्स बेच चुकी है। इनकम की बात करें तो ब्रांड से कंपनी अब तक 2021 में लगभग 13 हजार 944 करोड़ रुपये और 2022 में 12 हजार 367 करोड़ रुपये की कमाई करके सामने आ चुकी है।