Dehradun NewsBig News

बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित, अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा का कब्जा, राजबीर बिष्ट बने सचिव

प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार राजीव शर्मा उर्फ बंटू ने लंबे समय बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। वहीं सचिव पद पर लगातार दूसरी बार राजबीर बिष्ट ने अपना परचम लहराया है।

बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित

आपको बता दें देहरादून बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। जिसमें करीब 2600 अधिवक्ताओं ने अपना मताधिकार का उपयोग किया था। जसिमि 11 पदों पर 51 प्रत्याशियों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिसमे राजीव शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा को हराकर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।

राजबीर बिष्ट दूसरी बार बने सचिव

वहीं सचिव पद पर लगातार दूसरी बार राजबीर बिष्ट ने प्रकाश टी पॉल को हरा कर विजय प्राप्त किया। वहीं रिजल्ट घोषित होते ही देहरादून कचहरी परिसर में साथी अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जम कर आतिशबाजी की और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें