Big NewsNainital News

VIDEO : बवाल के बाद बैकफुट पर बंशीधर भगत, वीडियो जारी कर किया खेद प्रकट

हल्द्वानी – नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने के बाद चौतरफा आलोचनाओं में घिरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आखिरकार अपना बयान जारी कर हृदय की गहराइयों से खेद प्रकट किया है। बंशीधर भगत ने कहा कि उनका आशय किसी प्रकार की आलोचना करना नहीं था फिर भी अगर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को कष्ट पहुंचा है तो उसके लिए मैं खेद प्रकट करते हुए अपने शब्दों को वापस लेता हूं।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी से भाजपा का चेहरा उजागर हुआ है। कहा कि उनके इस बयान से देश व प्रदेश की महिलाओं का अपमान हुआ है। वहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा हाईकमान से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें