Nainital News

बंशीधर भगत का पलटवार : कहा- कांग्रेस बिन पायलट का जहाज, भाजपा नहीं अपने कुनवे की चिंता करें

हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला किया है। बंशीधर भगत ने इंदिरा ह्द्येश के भाजपा विधायकों के सम्पर्क में होने वाले बयान पर पलटवाल किया है और कहा कि कांग्रेस अब अफवाहों की राजनीति कर रही है और उसे चारों और अंधेरा ही दिखाई दे रहा है। उन्होंने कांग्रेस को बिना पायलट का जहाज बताया। बंशीधर भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश बगावत की भविष्यवाणी कर रही हैं कि उनसे कई नेता, विधायक संपर्क में भी हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को इसकी खबर तक नहीं है। वाह, कांग्रेस को अब क्या दिन देखने पड़ रहे हैं।

बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी हमला बोला और कहा कि वे भी सुनी सुनाई बातों को लेकर अपने गाल बजाते रहते हैं। उन्हें कभी लोकतंत्र की चिंता है तो कभी बगावत का इंतजार। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि वे भाजपा पर नहीं अपने कुनवे को लेकर चिंता करें,क्योंकि कांग्रेस में अभी एक बगावत और होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस में हताशा और निराशा है। इसी कारण कांग्रेस अब अफवाहों के बूते अपना भविष्य तलाश रही है। भाजपा एकजुट है और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के चलते जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता सौंप रही है। बंशीधर भगत ने कहा कि बेहतर होगा की कांग्रेस पहले अपने दल में तालमेल रखें और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। भगत ने इंदिरा और हरीश रावत दोनों को आड़े हाथ लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें