Big NewsChampawat News

देश के टॉप थ्री थानों में शामिल हुआ बनबसा थाना

BANBASA POLICE STATIONदेश के 16 हजार पुलिस थानों में बेहतर काम करने वाले थानों की श्रेणियों में उत्तराखंड के चंपावत का बनबसा थाना टॉप थ्री पर आया है। दिल्ली में इस थाने के थानाध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा।

शुक्रवार को हल्दवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में चंपावत के एसपी देवेंद्र पिंचा और थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण आईजी कुमाऊं डॉ नीलेश आनंद भरणे से मिलने पहुंचे, एसपी चंपावत और थानाध्यक्ष बनबसा ने आईजी का बुके देकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आईजी कुमाऊं डॉ नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि यह उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है की बॉर्डर इलाके का बनबसा थाना देश में टॉप थ्री में सलेक्ट हुआ है।

मानव तस्करी, नशे तथा विभिन्न प्रकार की आपराधिक वारदातों को रोकने में और सफल पुलिसिंग करने में चंपावत के बनबसा थाने का बेहतर परिणाम रहा, यह थाना देश के टॉप थ्री थानों में शुमार हुआ है।

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि बनबसा न सिर्फ मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र का थाना है बल्कि भारत नेपाल बॉर्डर का थाना भी है, लिहाजा मुख्यमंत्री, अपर सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक सभी उच्च अधिकारियों के कुशल निर्देशन में बनबसा थाना सफल पुलिसिंग के लिए अन्य थानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है।

बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को 20 जनवरी को दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह सम्मानित करेंगे।

वहीं सीएम धामी ने भी ट्वीटर पर इस बात की जानकारी देते हुए थाने के स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने लिखा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चंपावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशनों में शामिल किया है।

यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें