UttarakhandHighlight

आज से गंगा में रिवर राफ्टिंग पर रोक, जानें कब से होगा संचालन शुरू

आज यानि की एक जुलाई से रिवर राफ्टिंग पर मानसून के चलते रोक लगा दी गई है। अब पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए सितंबर माह तक का इंतजार करना होगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। जिसके चलते जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है। भारी बारिश के चलते गंगा में राफ्टिंग करना खतरे से खाली नहीं होता।

सितंबर तक राफ्ट को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं

जानकारी के मुताबिक गंगा नदी रीवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि अंतिम दिनों में राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ी रही। बीते कुछ दिनों से सुबह से लेकर शाम तक करीब 15 सौ पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठाया था।

साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी के मुताबिक एक जुलाई से बारिश के कारण राफ्टिंग के संचालन पर रोक लग गई है। दो माह में राफ्ट को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं है। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें