Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, ये है बड़ा कारण

Ban on leave of policemen

देहरादून: पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 21 दिसंबर तक के लिए रोक लग गई है। मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर यह रोक लगाई है। अपरिहार्य परिस्थितियों में DGP मुख्यालय से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन की तरफ से इस संबंध में जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि, निकट भविष्य में विधानसभा सत्र और राज्य में VVIP/VIP के भ्रमण प्रस्तावित है। इसे देखते हुए 26 नवंबर से 21 दिसंबर तक छुट्टी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

DGP की ओर से छुट्टी रद्द होने के लिखित में आदेश जिलों के SSP को जारी किए गए हैं। आदेश के बाद विभागीय कर्मचारी मायूस हो गए हैं। वजह शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में विभाग के कई अधिकारियों से लेकर सिपाहियों के रिश्तेदारी और घरों में शादियां है।

परिवार के साथ शादियों में शामिल होने के लिए तैयारियों में जुटे कर्मचारियों के चेहरे उतर गए हैं। अब उन्हें शादी में शामिल ना हो पाने का डर सता रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो छुट्टी के लिए अभी से ही अधिकारियों से सिफारिश करने लगे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें