National

ओडिशा के भुवनेश्वर में 1 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त

आगामी 20 जून को ओडिशा के भुवनेश्वर में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी पूरे मामले को लेकर कमर कस ली है। वहीं पुलिस ने साफ कहा है कि मंदिर के पास ड्रोन नहीं उड़ाया जाएगा। पुलिस ने मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

1 जून तक रहेगी ड्रोन पर रोक

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि कई बार ड्रोन का इस्तेमाल वो लोग करते है, जिनके पास अनुभव कम हैं, ऐसे में वहां मौजूद लोगों के लिए यह खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए एक जुलाई तक ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ड्रोन का इस्तेमाल करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भक्तों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी

वहीं श्रीमंदिर, श्री गुंडिचा मंदिर, देवताओं और भक्तों के रथों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जगन्नाथ मंदिर को ड्रोन नियम 2021 के प्रावधानों के तहत रेड जोन घोषित किया गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति मंदिर परिसर में ड्रोन नहीं उड़ा पाएगा। बताया जा रहा है कि एक यूट्यूबर को ड्रोन उड़ाने के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एडवाइजरी में कहा गया कि सिर्फ पुलिस को ही सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी रखने के लिए ड्रोन का उपयोग करने की इजाजत होगी।

Back to top button