National

बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहुंचे अस्पताल, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का जाना हालचाल

सहारनपुर में हमले का शिकार हुए भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर से मिलने के लिए पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहुंचे। इस दौरान उन्होनें चंद्रशेखर से मुलाकात की व उनका हालचाल जाना।  

बजरंग और साक्षी पहुंचे अस्पताल

वहीं चंद्रशेखर पर हुए हमले को बजरंग पूनिया ने निंदनीय बताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं साक्षी मलिक भी जिला अस्पताल पहुंची थी जहां वो सीधे आईसीयू में गईं और चंद्रशेखर का हालचाल जाना। बता दें कि विभिन्न दलों की राजनीतिक हस्तियां अस्पताल में हालचाल जानने के लिए पहुंच रही हैं।

चार आरोपी हिरासत में

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की हालत सामान्य है। वह अभी जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती हैं।

भाजपा से कई राजनेता पहुंचे अस्पताल

जिला अस्पताल में भर्ती आजाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर से मिलने के लिए भाजपा के महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें