Automobiles

बजाज ने लॉन्च की दो नई पल्सर, जानिए NS160 और NS200 के फीचर्स और दाम

Bajaj Pulsar NS160 and NS200: भारतीय बाजार में टू-व्हीलर्स कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी अपडेटेड पल्सर लॉन्च कर दी है। बजाज ने पल्सर NS160 और पल्सर NS200 को लॉन्च किया। इन बाइक्स की एक्स शोरूम कीमत 1.50 लाख के करीब है। इनमें फ्रेश स्टाइलिंग और नए एलसीडी डैश आदि कुछ बदलाव किए गए है। इस नए एलसीडी डैश को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध कराया गया है।

ऑल एलईडी लाइटिंग और नए डिजिटल डैशबोर्ड से है लैस 

पल्सर NS160 और NS200 के अपडेटेड मॉडल एलईडी लाइटिंग और नए डिजिटल डैशबोर्ड से लैस है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट दी गई है। बाइक चारों ओर एलईडी लाइटिंग के साथ आती है। एलईडी का इस्तेमाल इसमें इंडिकेटर के लिए भी किया गया है। हाल ही में लॉन्च हुई न्यू पल्सर N150 और N160 की तरह ही इन बाइक्स में भी वही डिजिटल डैश है। नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए इसे आप अपने फोन से कनेक्ट कर सकते है।

NS160 और NS200 की कीमत

पल्सर NS160 की एक्स शोरुम कीमत करीब 1.46 लाख रुपये है। जो की हीरो एक्सट्रीम 160R 4V और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V के मुकाबले थोड़ी सी महंगी है। तो वहीं पल्सर NS200 की एक्स शोरुम कीमत करीब 1.55 लाख रुपये है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें