Tehri NewsHighlight

घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर तीन दिन के भीतर तैयार हुआ बैली ब्रिज, चार धाम यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बीते 31 जुलाई की रात को बादल फटने के बाद आई दैवीय आपदा से चारधाम यात्रा का मुख्य मार्ग घनसाली-तिलवाड़ा-रुद्रप्रयाग मार्ग पर मुयालगांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. मुयाल गांव के पास मोटर पुल बह जाने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि वैकल्पिक रिंग रोड मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा था.

तीन दिन के भीतर तैयार हुआ बैली ब्रिज

लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि रविवार शाम को पुल का लोड टेस्टिंग सफल रहा. महज तीन दिन के भीतर विभाग के इंजीनियरों ने यह सफलता पाई है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैली ब्रिज तैयार करने के लिए इंजीनियरों की टीम को बधाई दी है. डीएम ने कहा कि आपदा पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है.

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मौके पर पहुंचे विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि घनसाली-तिलवाड़ा मार्ग पर यातायात सुचारू होने से लोगों को आवागमन में अब किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब 25 मीटर बैली ब्रिज महज 72 घंटे में बनकर तैयार हुआ है. पुल बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें