Bageshwar newsHighlight

बागेश्वर : बाल-बाल बची एंबुलेंस चालक, अनियंत्रित होकर सरयू नदी की ओर ढलान में लटकी

बागेश्वर में एक एंबुलेंस हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बता दें कि मामला बागेश्वर के नुमाइशखेत-चौरासी सड़कमार्ग में विकास भवन कार्यालय के पास का है जहां एक 108 एंबुलेंस अनियंत्रित हो गए सरयू नदी में ढलान की ओर अटक गई। यह देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया लेकिन चालक की सूझबूझ से उसने खुद की जान बचा ली।

जानकारी मिली है कि एंबुलेंस पर कोई नहीं था। एंबुलेंस एक मरीज को लेने चौरासी जा रही थी। जानकारी मिली है कि फोन आने पर एंबुलेंस चालक मोहित को लेने के लिए मौके के लिए रवाना हुआ तभी विकास भवन के समीप सड़क पर लगे स्पीड ब्रेकर से एम्बुलेंस असंतुलित हो गई, लेकिन सरयू नदी की ओर अटक गई। सूचना मिलने पर तुरंत रेस्क्यू टीम, पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से 108 को बाहर निकाला। कोई जनहानि नहीं हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें