Bageshwar newsHighlight
बागेश्वर : अर्धनग्न अवस्था में गधेरे के पास मिला बुजुर्ग का शव, फैली सनसनी


बागेश्वर के तहसील गरुड़ अंतर्गत सिरकोट-पत्थरखानी मोटरमार्ग के समीप गधेरे में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
चौकी इंचार्ज डंगोली जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि सुबह उन्हे फोन से सूचना दी कि सिरकोट-पत्थरखानी मोटरमार्ग पर पत्थरखानी गधेरे में एक व्यक्ति अर्द्घनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसकी उम्र लगभग 60 साल के करीब है। आसपास के ग्रामीणों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के शरीर में खरोंच और सिर में चोट लगी है। उन्होंने आशंका जताई कि शायद गधेरे में बहने से चोट लगी हो।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।