Bageshwar newsHighlight

उत्तराखंड में यहां गिरी अकाशीय बिजली, घास लेने गई तीन महिलाएं झुलसी

बागेश्वर : उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां जारी है. मौसम का कहर बागेश्वर में दिखा. बागेश्वर के डोबा गांव में बिजली गिरने से दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार डोबा गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं। वहीं, कांडा के जाखनी गांव में भी बिजली गिरने से एक युवक के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को अमसरकोट के डोबा गांव की तीन महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली गिरने से घास लेने गई तीन महिलाएं झुलस गई।

तीनों महिलाओं जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह को उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि जया देवी अस्पताल में भर्ती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें