Uttarakhand: बागेश्वर के Rohit Danu का भारतीय फुटबाॅल टीम में चयन

बागेश्वर के Rohit Danu का भारतीय फुटबाॅल टीम में चयन, 19th Asian Games में दिखाएंगे दमखम

Yogita Bisht
2 Min Read
ROHIT DANU रोहित दानू

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले Rohit Danu का चयन भारतीय फुटबाॅल टीम में हुआ है। रोहित इस बार सुनील छेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबाॅल टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।

बागेश्वर के Rohit Danu का भारतीय फुटबाॅल टीम में चयन

बागेश्वर जिले के रोहित दानू ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारतीय फुटबाॅल टीम में हुआ है। बता दें कि रोहित सुनील छेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबाॅल टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।

रोहित का चयन एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। बता दें कि 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो 19th Asian Games होंगे।

Rohit Danu कर चुके हैं fifa under 17 world cup india  का प्रतिनिधित्व

रोहित दानू ने काफी छोटी उम्र में फुटबाॅल खेलना शुरू कर दिया था। रोहित देश की अंडर-14 टीम का हिस्सा रहे। इस प्रतियोगिता में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिसके बूते वो साल 2017 में 15 साल की उम्र में भारतीय अंडर-17 टीम का हिस्सा बन गए। रोहित ने साल 2017 में Fifa under 17 world cup india  का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही रोहित भारतीय अंडर-19, अंडर-23 का हिस्सा भी रहे।

छोटी उम्र से फुटबाॅल खेलना कर दिया था शुरू

Rohit Danu बागेश्वर के बघर गांव के रहने वाले हैं। रोहित ने काफी छोटी उम्र से ही फुटबाॅल खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने फुटबाॅल की बारीकियां अपने बागेश्वर के कोच नीरज पांडेय से सीखी।

रोहित की लगन को देखते हुए उनके कोच ने उन्हें बेहतरीन छंग से तराशा। जिसका परिणाम आज सभी देख रहे हैं। रोहित के देश की मुख्य टीम में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद से उन्हें, उनके कोच और उनके परिवार वालों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।