Bageshwar news

बागेश्वर : 1 किलो 11 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख से ज्यादा कीमत

बागेश्वर की कपकोट पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. कपकोट पुलिस ने 1 किलो और 11 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं बता दें कि इस सफलता पर एसपी अमित श्रीवास्तव ने टीम को एक हजार रूपये के नकद इनाम देेने की घोषणा की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि बरामद चरस की कीमत 1 लाख 10 हजार रूपये आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाना प्रभारी मदन लाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इअस दौरान कर्मी-बघर मोटर मार्ग पर नया पुल खाईबगड़ से 50 मीटर आगे एक संदिग्ध व्यक्ति के देखकर पुलिस ने उसे रूकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.11 किग्रा चरस बरामद हूई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसका नाम डिगर सिंह होने का पता चला। पुलिस ने जानकारी दी है कि तस्कर कपकोट क्षेत्र के झूनी गांव का रहने वाला है। अवैध चरस की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख दस हजार रूपये आंकी गई है। आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना कपकोट मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी से अब तक 6 मामलों में 5.733 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की ज चुकी है।। पुलिस की टीम में कपकोट थानाध्यक्ष मदन लाल आरक्षी ललित बोहरा,विरेन्द्र गैड़ा, बसन्त लाल, खुशाल राम व पुलिसव का वाहन चालक विजय चन्द्र शामिल थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें