Bageshwar newsHighlight

बागेश्वर: ड्राइवर को छुट्टी नहीं दे रहा था अधिकारी, गुस्से में कर दी फायरिंग

bageshwar driver firing news

 

बागेश्वर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर फायरिंग करने वाला उनका ड्राइवर ही निकला। दरहसल, डाइवर अवकाश के दिन भी ड्यूटी करने से तनाव में था। जिसे लेकर दो दिन पहले भी फोन पर अधिकारी से उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि 5 फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल स्थानीय आवास चौरासी ने FIR लिखवाई। इसमें उन्होंने कहा की 4 फरवरी 2023 की रात उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल गया। उसने उनके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

आरोपित चालक के विरुद्ध धारा 307 और 504 में मामला दर्ज किया गया। आरोपित 39 वर्ष का बताया जा रहा है। उसे मेहनरबूंगा के समीप समण ग्वल मंदिर पर गिरफ्तार किया गया। चालक के पास से 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी चालक को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर आने से था परेशान

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। इससे वह दिमागी रूप से परेशान हो गया था।  दो दिन पूर्व भी उसकी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें