Big NewsBageshwar newsHarish Rawat

बागेश्वर उपचुनाव : आज बागेश्वर पहुंचेंगे हरदा, अंतिम चरण में करेंगे चुनाव प्रचार

प्रदेश में बागेश्वर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने चुनाव में जीत के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत आज बागेश्वर जाकर प्रचार की कमान संभालने वाले हैं।

आज बागेश्वर पहुंचेंगे हरीश रावत

बागेश्वर उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस अपना पूरा दमखम लगा रही है। चुनाव के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य लगातार बागेश्वर में मोर्चा संभाले हुए हैं। जिसके बाद आज पूर्व सीएम हरीश रावत भी बागेश्वर पहुंचकर प्रचार की कमान संभालेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में करेंगे चुनाव प्रचार

पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत चुनाव अंतिम चरण में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वहां प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी बागेश्वर पहुंच चुके हैं। उन्होंने पार्टी के कई विधायकों को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दे दी है। बता दें कि लगातार चार दिना हरदा बागेश्वर में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस शानदार जीत करेगी हासिल

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बागेश्वर में प्रशासन स्वतंत्र होकर प्रचार करने तक से रोक रहा है। इसके बावजूद भी कांग्रेस बागेश्वर में शानदार जीत दर्ज करेगी। वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें