National

BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा- यूक्रेन से छात्र का शव लाने की जगह फ्लाइट में आ सकते हैं 8 लोग

Naveen Shekharappa

यूक्रेन में रुस का हमला जारी है। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। शहर शहर तबाह हो गए हैं। यूक्रेन में अभी भी भारतीय छात्र फंसे हुए हैं जिन्हें वापस वतन लाने की कवायद तेज हो गई है। अब तक कई छात्र-छात्राएं वापस लौट आए हैं औऱ जो फंसे हैं उनको वापस लाने की कवायद जारी है।

लेकिन इस बीच दो भारतीय छात्रों की मौत गोलाबारी में हो गई है। उनके परिजन शव भारत में लाने की गुहार सरकार से लगा रहे हैं. बता दें कि 1 मार्च को यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने सरकार से बेटे के शव को जल्द से जल्द भारत लाने और उन्हें सौंपने की गुहार लगाई है। वहीं नवीन के शव को वापस लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। जो जिंदा हैं, उन्हें तो वापस लाना मुश्किल हो रहा है, शव को लाना तो बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद विदेश मंत्रालय एमबीबीएस छात्र नवीन के शव को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी खुद इस मामले का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक शव को फ्लाइट में लाने के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होती है। शव के लिए जरूरी स्थान पर, आठ व्यक्तियों को बैठाया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें