UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

15 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार, इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेशभर के लिए 15 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुछ जनपदों के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जनपद के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नदी किनारे रहने वाले लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

संवेदनशील इलाकों में यात्रा न करने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की 15 अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने और चट्टानों के टूटने से सड़क मार्ग और राजमार्ग बंद हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की अपडेट देख कर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें