- Advertisement -
देहरादून : उत्तराखंड में कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में रूक रूक के बारिश हो रही है। मौसम ठंडा है। वहीं अभी कई जिलों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
जी हां बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आज 1 जून को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। वहीं चार जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चार जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। देहरादनू , बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं तेज बारिश हो सकती हैं। मैदानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। मैदानों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
- Advertisement -
साथ ही 2 जून का यलो अलर्ट है। इस दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने की संभावना है। 3 और 4 जून को पर्वतीय क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।