Big NewsNainital News

उत्तराखंड पुलिस विभाग से बुरी खबर, सिपाही के साथ नहाने गए चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत

हल्द्वानी- उत्तराखंड पुलिस विभाग से बुरी खबर है. बता दें कि हल्द्वानी में गौला बैराज में डूबने से चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। इस खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम चौकी इंचार्ज अमरपाल सिपाही के साथ गौला बैराज में नहाने गए थे। दोनों नहाते समय डूबने लगे। सिपाही को गोताखोरों ने बचा लिया लेकिन चौकी इंचार्ज तब तक दम तोड़ चुके थे। वहां मौजूद पुलिस विभाग के कर्मचारी और गोताखोर चौकी इंचार्ज को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिली है कि मृतक चौकी इंचार्ज अमरपाल काशीपुर के रहने वाले हैं। डॉक्टरों ने चौकी इंचार्ज को मृत घोषित कृ दिया। सूचना पर एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस खबर से पुलिस महकमे में शौक की लहर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें