Big NewsDehradun News
उत्तराखंड पुलिस विभाग से बुरी खबर, सब इंस्पेक्टर का कोरोना से निधन


उत्तराखंड कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा के निधन की खबर के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग से बुरी खबर है। जी हां बता दे कि उत्तराखंड पुलिस विभाग ने एक जांबाज अफसर खो दिया। आज कोरोना के चलते सब इंस्पेक्टर अमित कुमार का निधन हो गया है जिससे विभाग में शोक की लहर है. जानकारी मिली है कि अमित कुमार को हार्ट अटैक आया था।
जानकारी मिली है कि सब इंस्पेक्टर अमित कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। वहीं आज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अमित कुमार को 2 हफ्ते पहले ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया था। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार जीआरपी प्रभारी रुड़की में तैनात थे। दरोगा हंसमुख स्वभाव के थे और उनका बर्तव ही उनका परिचय था। उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है।