Big NewsChampawat News

उत्तराखंड से बुरी खबर : जिलाध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन, नम आंखों से अंतिम विदाई

उत्तराखंड से बीते दिन देर रात बुरी खबर सामने आई। जी हां बता दें कि इस खबर से कांग्रेस में शोक की लहर है। बता दें कि चंपावत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ का शनिवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस में सन्नाटा छा गया। जानकारी मिली है कि आज रविवार को चंपावत जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने सभी बैठकें स्थगित की औऱ नम आंखों से जिलाध्यक्ष को विदाई दी।

बता दें कि चंपावत जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ(55 वर्षीय) मूल रूप से पाटी ब्लॉक के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया।  उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें