HighlightNational

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का आज निधन हो गया। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कल्‍याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार 89 वर्षीय कल्याण सिंह काफी लंबे समय से ‍बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे।

कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे थे।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें