उत्तरकाशी : उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर है। बता दें कि गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गोपाल रावत पिछले दिसंबर माह से कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर के इलाज के लिए वो मुंबई भी गए थे और वहां उनको इलाज चला था। वहीं आज गुरुवार को देहरादून के गोविन्द अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. विधायक गोपाल रावत के निधन की जानकारी उनके निजी सचिव ने दी। इस खबर से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक गोपाल रावत बेहद सरल स्वभाव के थे। उनके जाने से भाजपा संगठन समेत उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बेहद सरल स्वभाव के गोपाल सिंह रावत दो बार गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक रहे और दोनों ही बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी। गंगोत्री विधानसभा के साथ सह मिथक सालों से जुड़ा है। गोपाल सिंह रावत लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे। अक्सर अपने क्षेत्र में जनमा से मिलते रहते थे। जिस तरह से अक्सर नेता करते हैं कि बड़े-बड़े आयोजन कर अपनी छवि को चमकाते हैं। गोपाल रावत इससे एकदम अलग थे। वो अक्सर लोगों के बीच बने रहते थे।