Big NewsPauri Garhwal News
उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, सतपुली निवासी 23 साल का लाल सीमा पर शहीद

पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए बुरी खबर है। जी हां बता दें कि देश की रक्षा करते हुए देवभूमि का एक औऱ लाल शहीद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं।उनकी शहादत की ख़बर से उत्तराखंड में शोक की लहर है। देश ने औऱ देवभूमि ने एक और जांबाज जवान को खो दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जवान सतपुली से निकट सकलानी, पोखड़ा ब्लॉक का निवासी है। इस खबर से पौड़ी समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।