Dehradun NewsHaridwar News

भाजपा के लिए बुरी खबर, युवा नेताओं की सड़क हादसे में मौत, बांटने जा रहे थे शादी का कार्ड, CM ने जताया दुख

देहरादून उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर है। बता दें कि भाजपा के दो युवा नेताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। वही पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम धामी ने दोनों नेताओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

बता दें कि आज रूड़की निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। जानकारी मिली है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग अपने दोस्त के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर जा रहे थे। वहीं सरसावा के पास उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। आज सुबह वह अपने दोस्त अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर शादी का कार्ड बांटे जा रहे थे लेकिन सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इस खबर से परिवार में मातम छाया हुआ है।

सीएम धामी ने भी दुःख जताते हुए कहा कि रुड़की निवासी BJYM के मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग व मंडल उपाध्यक्ष अमन कश्यप का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें