HighlightNainital News

उत्तराखंड में भाजपा के लिए बुरी खबर, युवा नेता की सड़क हादसे में मौत

devbhoomi news

नैनीताल। उत्तराखंड में चुनाव माहौल के बीच भाजपा से और भाजपा के लिए बुरी खबर है। बता दें कि आज सड़क हादसे में भाजपा के युवा नेता की मौत हो गई। इससे पार्टी में शोक की लहर है। एक ओर जहां सभी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने एक नेता खो दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी 27 वर्षीय आशीष कटियार अपने साथी ललित के साथ सोमवार को परिवार के किसी बीमार सदस्य के लिए दवा लेने के लिए स्कूटी से रामपुर गए थे। बीती रात दवाई लेकर लौटते समय स्वार में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से भाजपा नेता आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसका साथी घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों की दी और घायल को अस्पताल भेजा।

भाजपा नेता आशीष की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आशीष अपने पीछे माता पिता, पत्नी, चार साल बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर शहर के वाल्मीकि समुदाय शोक में डूब गया। उनके निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्राी अजय भट्ट, पूर्व विधायक सरिता आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, शांति मेहरा, गोपाल रावत, वाल्मीकि समुदाय के दिनेश कटियार, गिरीश भैया, ओमप्रकाश भैया समेत अन्य ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें