Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड ब्रेकिंग : सुबह-सुबह आई बुरी खबर, खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, 4 घायल


देहरादून: यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के खाई में गिर गया। वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग लापता है।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दब है। जिससे निकाला जा रहा। डामटा पुलिस मौके पर हैं। बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है। अन्य लोग लापता हैं। खोज एवं बचाव कार्य जारी है।
यमुनोत्री हाईवे के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है। जबकि एक शव गाड़ी के नीचे दबा है। वहीं चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य लापता लोगों की ढूंढ खोज की जा रही है।