Udham Singh Nagar NewsBig News

बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान, DGP को दिए ये निर्देश

उधम सिंह नगर में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने किया शोक व्यक्त

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सीएम धामी ने कहा घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

बता दें गुरुवार सुबह 6:15 से 6:30 के बीच दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उधमसिंह नगर के गुरुद्वारे में घुसकर नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें