Haridwar NewsHighlight

बाबा का दावा, कहा-पतंजलि ने तैयार की ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा

baba ramdev

इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर बडा़ दावा किया है। बाबा ने दावा करते हुए कहा कि पतंजलि ने ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा तैयार कर ली है और उसे एक हफ्ते के अंदर बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा. उन्होंने हिंदी के एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने अपने काम से मुंह नहीं मोड़ा है. तमाम विवादों के बावजूद मैं 18 घंटे सेवा कर रहा हूं.

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि बहुत जल्द ही एक सप्ताह के अंदर ब्लैक फंगस, येलो फंगस और व्हाइट फंगस का इलाज आयुर्वेद से देने वाला हूं. काम हो चुका है और प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है. हम अभी भी फंगस की दवाई बना रहे हैं.
बाबा रामदेव ने आईएमए विवाद पर कहा कि आईएमए न तो कोई साइंटिफिक वैलिडेशन की बॉडी है. ना इनके पास कोई लैब है. ना इनके पास कोई वैज्ञानिक हैं. आईएमए एक एनजीओ है. उन्हाेंने कहा कि आयुर्वेद का और योग का अनादर हुआ है.
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें