National
बाबा रामदेव बने पहले संन्यासी जिनका लगेगा न्यूयॉर्क के म्यूजियम में पुतला, जानिए किस पोज में है मूर्ति
न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में स्वामी रामदेव की मोम की मूर्ति लगाई जाएगी। दिल्ली में मैडम तुसाद न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव के मोम के पुतले का अनावरण किया गया है।
तमाम भारतीयों की लगी है प्रतिमाएं
बता दें कि अब तक मैडम तुसाद म्यूजियम में तमाम भारतीय हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं लग चुकी हैं। इसमें भगत सिंह, इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, मिल्खा सिंह, मेरीकॉम, कपिलदेव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेश्कर, ऐश्वर्या राय, शाहरूख खान, सलमान खान और रितिक रौशन शामिल हैं।

वृक्षासन पोज में है पुतला
वहीं मैडम तुसाद म्यूजियम में बाबा रामदेव का जो पुतला बनाया गया है, वह वृक्षासन वाले पोज में है। दिल्ली में समारोह के बाद इसे न्यूयॉर्क भेजा जाएगा। बता दें कि बाबा रामदेव ऐसे पहले संन्यासी है जिनकी प्रतिमा न्यूयॉर्क के इस म्यूजियम में लगेगी।