highlightChamoli

उत्तराखंड में भी हैं बाबा बर्फानी, जानें कैसे करें छोटे अमरनाथ के दर्शन

बाबा बर्फानी या अमरनाथ शब्द सुनते ही सभी को सबसे पहला स्थान जम्मू याद आता है। लेकिन क्या जानते हैं कि उत्तराखंड में भी बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। जी हां देवभूमि में भी बाबा बर्फानी स्थित हैं। जिसे छोटे अमरनाथ के नाम से भी जाना जाता है। यहां बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।

चमोली जिले के मलारी में देते हैं बाबा बर्फानी दर्शन

भारत चीन सीमा पर उत्तराखंड में नीती घाटी के मलारी में बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। यहां पर बाबा बर्फानी बिल्कुल अमरनाथ धाम के स्वरूप में विराजमान हैं। बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। लेकिन अब सड़क खुलने के बाद एक बार फिर से बाबा टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन होने लगे हैं। उनके दर्शन के लिए श्रदालु पहुंचने लगे हैं।

chamoli
टिम्मरसैंण महादेव——-

जोशीमठ से लगभग 60 किलोमीटर दूर है मलारी

आपको बता दें कि बाबा अमरनाथ की ही तरह महादेव उत्तराखंड के चमोली जिले के मलारी में भी विराजमान हैं। मलारी जोशीमठ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को लोग छोटे अमरनाथ और टिम्मरसैंण महादेव के नाम से जानते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

chamoli
छोटे अमरनाथ——-

दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग

बता दें कि बर्फबारी का मौसम शुरू होने के साथ ही बाबा भोलेनाथ मलारी में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। चारों ओर बर्फीले पहाड़ों से घिरे इस स्थान के बीच भगवान शिव बर्फीले शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। यहां बाबा के दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। छोटे अमरनाथ और टिम्मरसैंण महादेव पर लोगों की खासी आस्था है। इस साल भी दर्शनों के लिए भक्त काफी संख्या में टिम्मरसैंण महादेव पहुंच रहे हैं।

chamoli
दर्शन के लिए पहुंचे भक्त ——-

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button