NationalHighlight

पहले प्रेमिका को खिलाई नींद की गोली, फिर नाक और मुंह पर चिपकाया टेप, दम घुटने से मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गंग नहर से महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि महिला के चेहरे पर टेप चिपकी हुई थी। इस मामले में संदीप नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल महिला उसके घर में खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान दोनों की बीच में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी। आरोपि को शक था कि महिला उसके अलावा किसी और से भी बात करती है। जिसके चलते उसने महिला की हत्या कर दी।

घर में काम करने वाली से बढ़ी नजदीकियां

दरअसल ये पूरा मामला खतौली कोतवाली इलाके का है। मृतका का नाम ममता हैं। पुलिस की माने तो 14 जनवरी को 45 साल की ममता संदीप के घर खाना बनाने आई थी। तभी उसने महिला की चाय में नींद की दवा मिलाई। जिससे वो गहरी नींद में सो गई। इसके बाद संदीप ने उसके पूरे चेहरे औऱ नाक पर चेप लगा दिया। जिससे उसकी सांस पूरी तरह बंद हो गई।

पहले प्रेमिका को खिलाई नींद की गोली, फिर नाक और मुंह पर चिपकाया टेप

हत्या के बाद महिला का शव आरोपी ने ठेली में रखा और गंग नहर के किनारे फेंक दिया। इसी बीच उसकी ये करतूत मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज का संज्ञान लिया। जिसके बाद आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया।

इस वजह से उतारा मौत के घाट

साल 2012 में आरोपी संदीप की पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद से वो घर पर अकेला रहता था। आरोपी ने ममता को अपने घर नौकरी पर रखा था। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। लेकिन उसे ममता पर शक होने लगा था कि वो किसी और से बातचीत करती है। उसके पैसो का गलत इस्तेमाल करती है। जिसके बाद उसने ममता को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म किया क़बूल

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म क़बूल कर लिया। संदीप की निशानदेही पर हत्या में उपयोग हुई बेडशीट, थैली, हैंडबैग, मृतका का पहचान पत्र और नींद की दवा पुलिस ने बरामद कर ली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें